5
(2)

मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र की औराय पंचायत स्थित लाली टोल निवासी 25 वर्षीय युवक मनजीत शर्मा की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान पंकज शर्मा के पुत्र मनजीत शर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मनजीत मंगलवार को नवगछिया नई बाइक खरीदने गया था। बाइक खरीदने के बाद वह शाम में अपने एक दोस्त के साथ गांव लौट रहा था।

बताया गया कि उसका दोस्त नई बाइक लेकर आगे चल रहा था, जबकि मनजीत अपनी पुरानी बाइक से पीछे-पीछे आ रहा था। इसी दौरान वंशगोपाल पंचायत के बघरा गांव के समीप एसएच-58 पर पहले से खड़े ट्रैक्टर से उसकी सीधी टक्कर हो गयी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनजीत के सिर में गंभीर चोट लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गयी।

घटना की सूचना मिलते ही पुरैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

उधर, हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। मां और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की असमय मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: