5
(2)

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को अवैध हथियार बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने में प्रयुक्त कई उपकरण बरामद किए गए हैं।

प्रशिक्षु एएसपी सह थानाध्यक्ष सायम रजा ने प्रेस वार्ता में बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के स्तनडीह गांव में अवैध हथियार निर्माण का कार्य किया जा रहा है।

सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रशिक्षु एएसपी सायम रजा एवं विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्तनडीह गांव निवासी मुकेश कुमार मंडल के घर पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर के अंदर बने एक तहखाने से आरोपी को हथियार बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान मौके से दो निर्मित देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, पिलेट, पांच अर्धनिर्मित पिस्तौल, कई अर्धनिर्मित बैरल तथा हथियार निर्माण में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न उपकरण बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के स्तनडीह वार्ड संख्या 12 निवासी मुकेश मंडल के रूप में हुई है। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किन लोगों को हथियार सप्लाई करता था और इस अवैध कारोबार में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध हथियार निर्माण और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: