5
(1)

मधेपुरा। पुरैनी प्रखंड क्षेत्र के बघवा दियारा कुरसंडी गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बालक की पोखर में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

मृतक की पहचान वार्ड संख्या 13 निवासी मोहम्मद सालम के 10 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार सुबह बालक घर के समीप बहियार स्थित पोखर की ओर गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो ग्रामीण तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़े।

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे को पोखर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के अनुसार मृतक अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता मोहम्मद सालम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने लगे। पूर्व मुखिया रजनीश कुमार उर्फ बबलू, सरपंच कारी मोहम्मद नसीम, मोहम्मद रियाज समेत कई सामाजिक एवं जनप्रतिनिधियों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई मासूम बच्चे की मौत से स्तब्ध है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: