5
(5)

नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं जीआरपी नवगछिया की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। नवगछिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 63308 मेमो पैसेंजर की तलाशी के दौरान लावारिस अवस्था में रखी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

जानकारी के अनुसार अभियान के तहत ट्रेन की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के शौचालय के समीप एक पिट्ठू बैग एवं एक सफेद प्लास्टिक का बोरा संदिग्ध अवस्था में पाया गया। जब सुरक्षा बलों ने दोनों सामानों की जांच की तो उसमें अंग्रेजी शराब की कुल 37 बोतलें बरामद हुईं।

बरामद शराब में 750 एमएल की 29 बोतलें तथा 500 एमएल की 8 बोतलें शामिल हैं। कुल मिलाकर 25.750 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। हालांकि बरामदगी के समय कोई भी व्यक्ति उक्त सामान पर दावा करने के लिए मौजूद नहीं था, जिससे इसे लावारिस माना गया।

जीआरपी नवगछिया के थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि रेल मार्ग के जरिए शराब, नशीले पदार्थों एवं अन्य प्रतिबंधित सामानों की तस्करी रोकने के लिए आरपीएफ और जीआरपी द्वारा लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ट्रेनों, रेलवे स्टेशनों और संदिग्ध सामानों की नियमित जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि ट्रेनों के माध्यम से शराब, सूखा नशा और अन्य प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर है। ऐसे तस्करों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा तथा कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की इस कार्रवाई को रेल मार्ग से हो रही अवैध तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 5

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: