


जारी प्रेस वक्तव्य में बिजेंद्र यादव ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। पहले भी रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी और अब फिर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है। इसका सीधा असर गरीब, किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है

उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। लोगों की आय नहीं बढ़ रही है, जबकि रोजमर्रा के खर्च लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आम जनता राहत की उम्मीद कर रही है, लेकिन उसे केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं।
बिजेंद्र यादव ने कहा कि बिहार और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है, इसलिए जनता को विकास और राहत की उम्मीद थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि लोग महंगाई, भ्रष्टाचार और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं।

उन्होंने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए विशेष योजनाएं और आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि प्रभावी कार्रवाई से संभव है।
















