5
(1)

सहरसा। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने शुक्रवार को गूगल मीट के माध्यम से सहयोग शिविर से प्राप्त आवेदनों की निष्पादन स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों में कई आवेदन लंबित पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, योजना एवं विकास, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पथ प्रमंडल, ग्रामीण विकास, जिला पंचायती राज कार्यालय, सामाजिक सुरक्षा, नगर विकास एवं आवास विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित लंबित आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को लंबित मामलों के निपटारे के लिए गंभीरता से कार्य करने का निर्देश दिया।

अंचलवार समीक्षा के दौरान बनमा ईटहरी, कहरा, महिषी, नवहट्टा, पतरघट, सलखुआ, सिमरी बख्तियारपुर एवं सोनवर्षा अंचलों में राजस्व मामलों से संबंधित कई आवेदन लंबित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस एवं अन्य राजस्व संबंधी मामलों का निष्पादन 21 जून अथवा उससे पूर्व पूरा करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समय-सीमा के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आमजन से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: