5
(2)

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार, एडीटीओ संजय कुमार, एमवीआई एस.एन. मिश्रा, डीटीओ बिजयांत कुमार तथा सुल्तानगंज अंचलाधिकारी अनुज कुमार झा ने अजगैविनाथ धाम पहुंचकर प्रस्तावित वाहन पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पार्किंग स्थलों का अवलोकन किया। प्रशासन द्वारा प्रखंड मुख्यालय परिसर, गांधी घर तिलकपुर, बाईपास रोड, भूदान, मसदी फोरलेन तथा बाबा चौक के समीप वाहन पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं।

इस अवसर पर ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को यातायात एवं वाहन पार्किंग को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पहले से ही पार्किंग स्थलों का चयन एवं निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेला अवधि में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि चिन्हित पार्किंग स्थलों पर वाहनों के सुव्यवस्थित संचालन एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान सुल्तानगंज थाना पुलिस के अधिकारी एवं जवानों के साथ अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: