5
(2)

नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के बुद्धूचक में मंगलवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बुद्धूचक निवासी ब्रह्मदेव सिंह की पत्नी फगुनी देवी के रूप में हुई है। वह गंगा कटाव से विस्थापित परिवार से थीं।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जानकारी के अनुसार, गोपालपुर पेट्रोल पंप के समीप सड़क पार करने के दौरान फगुनी देवी एक टोटो की चपेट में आ गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोपालपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि गंगा कटाव में उनका घर-द्वार बह गया था। इसके बाद कुछ माह पूर्व उन्होंने गोपालपुर के मुस्लिम टोला के निकट नया टोला बुद्धूचक में जमीन खरीदकर नया घर बनाया था और परिवार के साथ वहीं रह रही थीं।

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों एवं ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से यातायात व्यवस्था को और सुरक्षित बनाने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

गोपालपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: