


बिहार के वैशाली जिले में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदमाशों ने एक महिला के चेहरे पर पाउडर छिड़ककर उसे असहाय बना दिया और करीब 3.20 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल बदमाशों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
















