5
(2)

@ शाहकुंड के हरनाथ गांव में हथियार बनाने का अड्डा बेनकाब, बड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार और मशीनें बरामद; दो मुख्य आरोपी फरार।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। भागलपुर पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहकुंड थाना क्षेत्र के हरनाथ गांव में संचालित एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। संयुक्त छापेमारी में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि फैक्ट्री संचालक समेत दो आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरनाथ गांव निवासी मो. रिजवान अपने घर में अवैध हथियार बनाने का कारोबार चला रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि-व्यवस्था), शाहकुंड थाना, डीआईयू, भागलपुर एसटीएफ और पश्चिम बंगाल एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान घर के अंदर चल रही मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ। मौके से निर्मित और अर्धनिर्मित हथियारों के साथ हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली लेथ मशीन, मिलिंग मशीन, ड्रिल मशीन समेत कई उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने मुंगेर और भागलपुर के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुंगेर जिले के मो. कासिम, मो. समीम आलम, मो. मिराज अंसारी, मो. मैसर तथा भागलपुर के शाहकुंड निवासी जब्बार मंसूरी के रूप में हुई है। वहीं, मुख्य आरोपी मो. रिजवान और मो. गुलफराज फरार हैं।
बरामद सामान में शामिल हैं:
एक देशी बंदूक, चार जिंदा कारतूस, आठ मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल, लेथ, मिलिंग और ड्रिल मशीनें, अर्धनिर्मित स्लाइड, बॉडी और अन्य हथियारों के पुर्जे।
हथियार निर्माण में प्रयुक्त विभिन्न औजार:
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में हथियार निर्माण और उसकी सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे गिरोह और इसके संभावित नेटवर्क का और बड़ा खुलासा हो सकता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: