5
(1)

तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवन के सूत्र सीखकर शिक्षकों ने बढ़ाया आत्मविश्वास

पूर्णिया।
जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए ‘बॉडी, माइंड एंड सोल’ (शरीर, मन और आत्मा) विषय पर प्रेरणादायी एवं सहभागितापूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की मुख्य वक्ता प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, डांस एजुकेशनलिस्ट एवं प्रमाणित डांस थेरेपिस्ट सुश्री स्वरा पटेल थीं। उन्होंने मानसिक, शारीरिक एवं भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. पीयूष अग्रवाल, वाइस चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता, सीईओ सुजीत प्रसाद, प्रधानाचार्या पुलोमा नंदी, एडमिनिस्ट्रेटर प्रीतम दास, वाइस प्रिंसिपल राज कुमार दास, सीनियर एकेडमिक कोऑर्डिनेटर त्रिबेणी पाण्डेय सहित सभी शिक्षक, समन्वयक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय प्रबंधन ने सुश्री स्वरा पटेल का शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यशाला के दौरान तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक सशक्तिकरण एवं स्वस्थ जीवनशैली जैसे विषयों पर संवादात्मक सत्र आयोजित किए गए। संगीत, नृत्य, समूह गतिविधियों और प्रेरक अभ्यासों के माध्यम से प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में संतुलन बनाए रखने के प्रभावी तरीके बताए गए। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ सभी गतिविधियों में भाग लिया।

सुश्री स्वरा पटेल ने कहा कि जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल केवल विद्यार्थियों के ही नहीं, बल्कि शिक्षकों के व्यक्तित्व विकास और मानसिक स्वास्थ्य को भी समान महत्व देता है। विद्यालय का सकारात्मक और सहयोगात्मक वातावरण अनुकरणीय है।

समापन अवसर पर शिक्षकों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ शिक्षण कार्य को भी अधिक प्रभावी एवं आनंददायक बनाते हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शिक्षकों के समग्र विकास, मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यावसायिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के नवाचारपूर्ण एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाएगा, ताकि शिक्षक अधिक ऊर्जावान, रचनात्मक एवं प्रेरित होकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: