5
(1)

राजद जिला प्रवक्ता डॉ. आलोक राज ने भुगतान, बिल-वाउचर और सफाई वाहनों का मांगा ब्योरा, समय पर सूचना नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

पूर्णिया : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिला प्रवक्ता एवं समाजसेवी डॉ. आलोक राज ने पूर्णिया नगर निगम में सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन देकर विभागीय कार्यों, भुगतान प्रक्रिया और नगर निगम की सफाई व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं मांगी हैं। उन्होंने निर्धारित समय सीमा में सूचना उपलब्ध नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई के साथ जनआंदोलन की चेतावनी दी है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

आरटीआई आवेदन में डॉ. आलोक राज ने 1 जून 2026 से आवेदन की तिथि तक नगर निगम द्वारा कराए गए सभी विभागीय कार्यों के भुगतान से संबंधित मापी पुस्तिका (एमबी), भुगतान के आधार पर प्रस्तुत बिल-वाउचर तथा अन्य अभिलेखों की अभिप्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराने की मांग की है।

इसके अलावा उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में प्रत्यक्ष रूप से, आउटसोर्सिंग एजेंसियों तथा एनजीओ के माध्यम से संचालित सफाई व्यवस्था में लगाए गए सभी वाहनों का पूरा विवरण भी मांगा है। इसमें प्रत्येक वाहन का प्रकार, पंजीकरण संख्या (रजिस्ट्रेशन नंबर) एवं अन्य संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

डॉ. आलोक राज ने आरोप लगाया कि पूर्णिया नगर निगम सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों का समुचित पालन नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों द्वारा मांगी गई सूचनाएं निर्धारित समय सीमा में उपलब्ध नहीं कराई जाती हैं और अनावश्यक विलंब किया जाता है, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता प्रभावित होती है।

उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर मांगी गई सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई जाती हैं तो सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत उपलब्ध सभी कानूनी विकल्पों का उपयोग किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जनआंदोलन भी चलाया जाएगा।

डॉ. आलोक राज का दावा है कि मांगी गई सूचनाएं सार्वजनिक होने के बाद नगर निगम में हुए कथित वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़े कई तथ्य सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच में गड़बड़ियां उजागर होती हैं तो दोषी अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: