5
(2)

पूर्णिया: विधायक विजय खेमका ने शुक्रवार को अपने जनसंपर्क कार्यालय में प्रभारी नगर आयुक्त विजय प्रताप सिंह के साथ बैठक कर नगर निगम क्षेत्र में संचालित साफ-सफाई एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी वार्डों में एनजीओ के माध्यम से संचालित दैनिक सफाई कार्यों, फॉगिंग, ब्लीचिंग छिड़काव, कचरा उठाव, नालों की उड़ाही, जल निकासी तथा स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की अद्यतन जानकारी प्राप्त की।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

विधायक ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि नगर के प्रत्येक वार्ड में नियमित साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं को सुचारु रखने के लिए अलग-अलग टास्क फोर्स का गठन कर समयबद्ध कार्ययोजना के तहत काम कराया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी केवल कार्यालय तक सीमित न रहें, बल्कि स्वयं क्षेत्र में जाकर प्रतिमाह दो करोड़ रुपये से अधिक भुगतान प्राप्त करने वाली एनजीओ के कार्यों की नियमित निगरानी करें और गुणवत्ता सुनिश्चित करें।

विजय खेमका ने अधिकारियों एवं कर्मियों को जनहित में नगर निगम कार्यालय को पारदर्शी, जवाबदेह एवं समयबद्ध कार्य संस्कृति के अनुरूप संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर निगम के सभी विकास कार्य नियमों के अनुरूप एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ होने चाहिए। किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी एवं एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने प्रभारी नगर आयुक्त को वार्डों में आयोजित सरकारी सहयोग शिविरों में नागरिकों द्वारा दिए गए सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

बैठक के दौरान विधायक ने नगर निगम के लिए पवन भगत को विधायक प्रतिनिधि मनोनीत करते हुए वार्डवार विधायक प्रतिनिधियों की सूची प्रभारी नगर आयुक्त को सौंपी, ताकि स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान एवं बेहतर समन्वय के साथ विकास कार्यों का निष्पादन हो सके।

इसके अलावा विधायक ने विद्युत विभाग के लिए राजेश गोस्वामी को विधानसभा विधायक प्रतिनिधि तथा पूर्णिया ईस्ट के लिए जय किशन साह, पूर्णिया वेस्ट के लिए सोनू सिंह एवं पूर्णिया मध्य के लिए उमेश दास को विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया। संबंधित सूची आवश्यक कार्रवाई एवं समन्वय के लिए विद्युत विभाग को भी भेज दी गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: