5
(1)

पूर्णिया। जिला स्कूल, पूर्णिया परिसर में रविवार को सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) योजना के तहत आयोजित उद्घाटन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्यभर में 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का शुभारंभ किया गया। पूर्णिया जिला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर विभा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट सार्जेंट अंकित कुमार, एनसीसी अधिकारी पवन कुमार विश्वास तथा एनसीसी कैडेटों की टीम ने महापौर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। समारोह में विद्यालय परिवार, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि यह दिन केवल पूर्णिया ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिले का प्रतिष्ठित जिला स्कूल अब सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के रूप में नई पहचान के साथ शिक्षा के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहा है।

महापौर ने कहा कि आदर्श विद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में इस प्रकार के आदर्श विद्यालय स्थापित होने से शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने इस पहल के लिए बिहार सरकार एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक एवं दूरगामी निर्णय ले रही है। सभी प्रखंडों में महाविद्यालयों की स्थापना का निर्णय विशेष रूप से छात्राओं एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध कराएगा।

महापौर ने कहा कि पूर्णिया की पहचान हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी जिले के रूप में रही है। उन्हें विश्वास है कि सरस्वती विद्या निकेतन के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था और मजबूत संस्कार मिलेंगे, जिससे वे भविष्य में समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

समारोह के अंत में महापौर ने विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए विद्यालय की निरंतर प्रगति और उत्कृष्टता की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पहल निश्चित रूप से जिले की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: