5
(2)

भागलपुर:
जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश तथा नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में पुलिस केंद्र, भागलपुर में दंगा नियंत्रण (रायट कंट्रोल) मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

मॉक ड्रिल के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को ब्रीफ करते हुए दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वित कार्रवाई तथा विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ड्रिल के दौरान पुलिस बल को आपात एवं संवेदनशील परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने, भीड़ नियंत्रण, त्वरित प्रतिक्रिया तथा समन्वित कार्रवाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य पुलिस बल की तैयारियों को और अधिक मजबूत बनाना तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना था।

मॉक ड्रिल के उपरांत भागलपुर पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी निकाला। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को मजबूत करना, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर प्रभावी निगरानी स्थापित करना था।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: