5
(2)

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। बिहार सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए 25 जुलाई को भागलपुर जिले में जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर एक साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 11:15 बजे शुरू होने वाले इस आयोजन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, ताकि लोग सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी सीधे प्राप्त कर सकें।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला मुख्यालय के समीक्षा भवन में एलईडी स्क्रीन और टेलीविजन के माध्यम से लाइव प्रसारण होगा, जबकि सभी प्रखंड मुख्यालयों और पंचायत सरकार भवनों में भी इसी समय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराया जाएगा।
आयोजन की जिम्मेदारी जिला स्तर पर उप विकास आयुक्त-सह-सीईओ और प्रखंड स्तर पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सौंपी गई है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, जीविका समूहों, स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय उद्यमियों और आम लोगों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने सभी कार्यक्रम स्थलों पर एलईडी स्क्रीन, ध्वनि व्यवस्था, निर्बाध बिजली, इंटरनेट, पेयजल और बैठक की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी विभागों से अपनी प्रमुख उपलब्धियों का ब्यौरा जिला जनसंपर्क कार्यालय को उपलब्ध कराने तथा कार्यक्रम के बाद फोटो, वीडियो और संक्षिप्त प्रतिवेदन भेजने को कहा गया है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम का सफल और सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: