5
(1)

पूर्णिया: NEET परीक्षा में कथित धांधली और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों व कार्यकर्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को पूर्णिया में प्रदर्शन किया गया। आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के संयुक्त आह्वान पर शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम से विशाल पैदल मार्च निकाला गया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्णिया जिलाध्यक्ष मोहम्मद अली अहमद खान ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि NEET मामले को लेकर लाखों छात्र प्रभावित हुए हैं और उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया।

अली खान ने कहा कि प्रदर्शन में तैनात पुलिसकर्मी भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन छात्रों की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग करना उचित नहीं है।

प्रदर्शनकारियों ने रखीं तीन प्रमुख मांगें

प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। इसके अलावा NEET मामले से प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने और विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने की मांग भी उठाई गई।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। इंदिरा गांधी स्टेडियम से लेकर मार्च के पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से पैदल मार्च निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: