5
(1)

कटिहार: शहर के साहब पाड़ा से संतोषी कॉलोनी होते हुए बाटा चौक तक सड़क मार्ग से जुड़ने वाले नए रेल ऊपरी पुल के निर्माण कार्य का शुभारंभ रविवार को बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने नारियल फोड़कर किया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

इस अवसर पर भाजपा और एनडीए के नेताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। ज्ञात हो कि इस रेल ऊपरी पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान लगभग दो अरब रुपये की लागत से इस पुल के निर्माण की घोषणा की थी।

यह रेल ऊपरी पुल शहर के दो हिस्सों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट माना जा रहा है। पुल के निर्माण से मिरचाईबाड़ी और आसपास के मोहल्लों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। वर्तमान में क्षेत्र के लोग एक पुराने रेलवे ऊपरी पुल पर निर्भर हैं, जिसके कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।

जाम के कारण लोगों को एमजी रोड, मंगल बाजार और शहर के अन्य मार्गों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। नए पुल के निर्माण से यातायात व्यवस्था बेहतर होने और लोगों का समय बचने की उम्मीद है।

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि इस पुल के निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे, जिसे अब स्वीकृति मिलने के बाद धरातल पर उतारा जा रहा है।

कार्यक्रम में भाजपा नेता वीरेंद्र यादव, बब्बन झा, अमित कुमार गुप्ता, प्रमोद महतो, दिनेश पांडेय, दीपक पासवान, मणिमित्रा, राधेश्याम गिरी, उमेश पासवान, रमेश उपाध्याय और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सहा राय सहित कई लोग उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: