


पूर्णिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के नवीनतम संस्करण को भारतीय जनता पार्टी की जिलामंत्री नूतन गुप्ता ने अपने शांतिनगर, मधुबनी स्थित आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक सुना।

कार्यक्रम के बाद अपने विचार व्यक्त करते हुए नूतन गुप्ता ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने वाला सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नवाचार और जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों को प्रेरित करते हैं।
जिलामंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ के जरिए देशभर के प्रेरणादायक कार्यों और नवाचारों की जानकारी लोगों तक पहुंचती है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव की भावना मजबूत होती है। प्रधानमंत्री के विचार हर वर्ग के लोगों को राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर गांव-गांव तक प्रधानमंत्री के संदेशों को पहुंचाने का कार्य लगातार करते रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
नूतन गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री का राष्ट्र निर्माण का संकल्प, जनभागीदारी का संदेश और विकसित भारत का विजन सभी को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को अपने जीवन में अपनाने और सामाजिक बदलाव में योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
















