5
(2)

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित कुल 27 आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करने के बाद डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।

कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय के साथ-साथ अनुमंडल, प्रखंड एवं विभिन्न विभागों के कार्यालयों में भी पदाधिकारियों ने आम लोगों की शिकायतें सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।

जिला प्रशासन ने बताया कि सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिला मुख्यालय, अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर नियमित रूप से किया जाता है, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपदा या आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06454-242319, 06454-242317 एवं 06454-242320 पर संपर्क कर सकते हैं।

साथ ही प्रशासन ने लोगों से शराबबंदी कानून का पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण, बिक्री अथवा सेवन की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय थाना या टोल फ्री नंबर 15545 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: