5
(1)

पूर्णिया : श्रावणी मेला के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले शिवभक्त कांवरियों की सेवा के लिए पिछले 13 वर्षों से संचालित निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर के 14वें वर्ष का भव्य शुभारंभ गुरुवार को सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग स्थित विश्वकर्मा नगर, कटोरिया (बांका) में हुआ। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह बांका के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सिवान के बुजुर्ग कांवरिया बाबा महतो तथा पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद ध्वजारोहण एवं नारियल फोड़कर सेवा कार्य का शुभारंभ किया गया। महापौर विभा कुमारी और शिविर अध्यक्ष राजीव कुमार राय ने अतिथियों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि पिछले 13 वर्षों से कांवरियों की निःस्वार्थ सेवा करना अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी कार्य है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा मानव सेवा के समान है और इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा एवं समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान लाखों शिवभक्तों की सुविधा के लिए भोजन, चिकित्सा, विश्राम और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। उन्होंने शिविर से जुड़े सभी पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता की कामना की।

महापौर विभा कुमारी ने कहा कि निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर सेवा और समर्पण का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और बाबा भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है।

शिविर अध्यक्ष राजीव कुमार राय ने बताया कि शिविर में कांवरियों के लिए निःशुल्क भोजन, चाय-नाश्ता, फलाहार, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, दवाइयां, एंबुलेंस, स्नानागार, शौचालय, आवास एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। साथ ही प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती, भजन-संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।

ट्रस्टी जितेंद्र यादव ने बताया कि वर्ष 2013 से संचालित यह सेवा शिविर पूर्णिया की सेवा भावना और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष शिविर 30 जुलाई से 24 अगस्त तक संचालित होगा तथा जिलेवासियों से अधिक से अधिक सहयोग की अपील की।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यवसायी, ट्रस्ट के पदाधिकारी, स्वयंसेवक एवं शिवभक्त उपस्थित रहे। अतिथियों ने शिविर में कांवरियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे सेवा और सामाजिक समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: