5
(2)

सीमांचल-कोसी के लिए वंदे भारत समेत कई रेल परियोजनाओं की उठाई मांग

पूर्णिया। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार से मुलाकात कर सीमांचल और कोसी क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यह क्षेत्र पर्याप्त रेल सुविधाओं से वंचित है और इन प्रस्तावों के लागू होने से पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, अररिया एवं किशनगंज सहित पूरे सीमांचल-कोसी क्षेत्र के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

सांसद ने सहरसा–पूर्णिया कोर्ट–पूर्णिया–कटिहार होते हुए कोलकाता तक नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन तथा वंदे भारत ट्रेन के संचालन की मांग की। उन्होंने कहा कि कोलकाता शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में सीमांचल एवं कोसी क्षेत्र के लोग यात्रा करते हैं। वर्तमान रेल सेवाएं यात्रियों की संख्या के अनुरूप पर्याप्त नहीं हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने जानकीनगर रेलवे स्टेशन पर जनहित एक्सप्रेस (13205/13206), कोसी एक्सप्रेस (18625/18626) सहित अन्य महत्वपूर्ण मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों के नियमित ठहराव की मांग करते हुए स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल कर आधुनिक सुविधाओं के विकास का आग्रह किया। सांसद ने कहा कि इससे विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

सांसद ने पटना से सहरसा, मधेपुरा होते हुए पूर्णिया कोर्ट तक प्रतिदिन रात्रिकालीन नई ट्रेन चलाने का भी प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि शाम के बाद इस मार्ग पर ट्रेन उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों को रातभर पटना में रुकना पड़ता है। उन्होंने प्रतिदिन रात 11 बजे पटना से पूर्णिया कोर्ट के लिए नई ट्रेन शुरू करने की मांग की।

बैठक में सांसद ने पूर्णिया कोर्ट स्टेशन एवं पूर्णिया जंक्शन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल कर शीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति एवं टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दोनों स्टेशन सीमांचल के प्रमुख रेलवे केंद्र हैं, जहां प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। आधुनिक स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, पार्किंग, फुट ओवरब्रिज, लिफ्ट, एस्केलेटर और डिजिटल सूचना प्रणाली जैसी सुविधाओं का विकास आवश्यक है।

सांसद ने पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर लगभग 73.30 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित वाशिंग पिट एवं कोचिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि वाशिंग पिट के अभाव में पूर्णिया कोर्ट से नई लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने प्लेटफॉर्म उन्नयन के साथ-साथ वाशिंग पिट निर्माण की टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग की।

मुलाकात के दौरान सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सीमांचल और कोसी क्षेत्र को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण रेल सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि रेलवे बोर्ड जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इन प्रस्तावों पर सकारात्मक निर्णय लेगा। उन्होंने कहा कि नई रेल सेवाएं, ट्रेनों का ठहराव, स्टेशन आधुनिकीकरण और आधारभूत परियोजनाएं क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, कृषि, पर्यटन और रोजगार को नई गति देंगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: