5
(2)

जीओ पेट्रोल पंप स्थित निजी बस पड़ाव से बस परिचालन बंद करने का निर्देश, सरकारी बस स्टैंड से होगी बसों की आवाजाही

नवगछिया : सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग ने गुरुवार को नवगछिया में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) विजयंत के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान बाइक, टोटो, बस, ट्रैक्टर समेत विभिन्न प्रकार के वाहनों की जांच की गई। अभियान में मोटर वाहन निरीक्षकों एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जांच के दौरान ओवरलोडिंग, क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने, वैध परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान विभिन्न वाहनों से करीब पांच लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

डीटीओ विजयंत ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आगे भी इस प्रकार के विशेष जांच अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। उन्होंने वाहन चालकों से सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा नियमों का पालन करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि जीओ पेट्रोल पंप के समीप संचालित निजी बस पड़ाव से सभी बसों का परिचालन तत्काल बंद कर नवगछिया पुलिस लाइन के पास स्थित सरकारी बस स्टैंड से संचालित करने का निर्देश दिया गया है। डीटीओ ने कहा कि इस व्यवस्था से शहर में जाम की समस्या कम होगी, यातायात सुचारु रहेगा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: