


पूर्णिया: माई भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत मिशन के तहत जिला स्कूल, पूर्णिया में आयोजित नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम अधिकारी राहुल कुमार के नेतृत्व तथा फैकल्टी विकास कुमार के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में शामिल छात्रा शांभवी सिन्हा ने कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। वहीं रिया कुमारी ने भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया।
संस्थान प्रबंधन ने दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। प्रबंधन ने कहा कि नशा मुक्ति जैसे जन-जागरूकता अभियानों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन, रजिस्ट्रार, प्राचार्य, वाइस प्रिंसिपल, असिस्टेंट रजिस्ट्रार सहित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विजेता छात्राओं तथा एनएसएस इकाई के प्रतिभागियों को बधाई दी। कार्यक्रम अधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि विद्यार्थी भविष्य में भी समाजोपयोगी कार्यक्रमों और जन-जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।
















