5
(2)

पूर्णिया: महबूब खान टोला रोड स्थित किडज़ी जॉनी किड्स विद्यालय में शनिवार को मित्रता दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर मित्रता, प्रेम और आपसी सहयोग का संदेश दिया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर मित्रता का उत्सव मनाया। साथ ही गीत, नृत्य और समूह गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने बच्चों को सच्ची मित्रता, सहयोग, सम्मान और एक-दूसरे की सहायता करने के महत्व की जानकारी दी।

विद्यालय के निदेशक त्रिदीप कृष्ण दास ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानाचार्या अम्बरीन खान ने बच्चों को मित्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अच्छे मित्र बनने और जीवनभर मित्रता निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता और उल्लासपूर्ण माहौल के बीच हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: