5
(1)

पूर्णिया: मरंगा निवासी चंदन कुमार जायसवाल की गोली मारकर हत्या तथा हनुमानबाग निवासी धीरेंद्र यादव के भतीजे की सौरा नदी में डूबने से हुई मौत के बाद विधायक विजय खेमका शनिवार को जीएमसीएच पहुंचे। उन्होंने पोस्टमार्टम के दौरान दोनों मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान विधायक ने मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड, ट्रॉमा सेंटर, मोर्चरी भवन और नवजात शिशु वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने नवजात शिशुओं एवं माताओं के उपचार और देखभाल की व्यवस्था की सराहना की। अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर इलाज की जानकारी भी ली।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

विधायक ने अस्पताल अधीक्षक को परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा कर्मियों के बेहतर व्यवहार तथा वार्डों में मरीजों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुराने वार्डों को जल्द नए भवन में स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे बेड की कमी काफी हद तक दूर होगी। साथ ही ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू के लिए तकनीशियन और जीएनएम की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने चिकित्सकों से अधिक से अधिक मरीजों का इलाज मेडिकल कॉलेज में ही करने और केवल गंभीर मामलों में ही रेफर करने का आग्रह किया। विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के कारण पूर्णिया मेडिकल कॉलेज सीमांचल सहित आसपास के जिलों के मरीजों के लिए बेहतर उपचार का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। इस अवसर पर भाजपा नेता सकलदीप राजपाल, राजेश गोस्वामी, विनय साह एवं डॉ. अनुज कुमार भी मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: