5
(2)

नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार एवं देसी चुलाई शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा तथा 25 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

पुलिस के अनुसार 31 जुलाई को सूचना मिली कि बिहपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया (गोरिपुर) गांव निवासी संतोष कुमार अपने बासा में अवैध देसी चुलाई शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान संतोष कुमार की तलाशी लेने पर उसकी कमर से एक देसी कट्टा, जेब से दो जिंदा कारतूस एवं एक खोखा बरामद हुआ। इसके बाद बासा की तलाशी में 25 लीटर देसी चुलाई शराब भी बरामद की गई। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में बिहपुर थाना कांड संख्या 204/26 दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट एवं बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: