5
(2)

नवगछिया पुलिस जिला के कदवा थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी एवं मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 19 जुलाई 2026 को वादी ने कदवा थाना में आवेदन देकर बताया कि 17 जुलाई को रवि कुमार ने उसके दोस्त विनोद मंडल का मोबाइल चोरी कर लिया था।

वादी ने बताया कि चोरी की जानकारी मिलने पर जब उसने दोलतबजरा बाजार में रवि कुमार को उसके दोस्त का मोबाइल एक दुकान में बेचते देखा और उससे पूछताछ की, तो आरोपी भड़क गया। आरोप है कि रवि कुमार ने वादी के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया तथा उसका हाथ टूट गया।

मामले में कदवा थाना कांड संख्या 75/26 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। साक्ष्य संकलन के आधार पर छापेमारी कर आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: