5
(2)

भागलपुर।

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान मंगलवार को शाम छह बजे तक सुलतानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए प्रस्थान करने वाले कांवरियों की संख्या 1,33,326 दर्ज की गई। यह आंकड़ा जिला प्रशासन द्वारा स्थापित पीपुल काउंटिंग मशीनों के माध्यम से प्राप्त हुआ है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जिला प्रशासन ने कांवरियों की सटीक गणना के लिए दो स्थानों पर पीपुल काउंटिंग मशीनें स्थापित की हैं। इनमें कृष्णगढ़ स्थित मशीन से 75,582 तथा धाधी बेलारी स्थित मशीन से 57,744 कांवरियों की गणना दर्ज की गई। दोनों मशीनों के आंकड़ों के अनुसार शाम छह बजे तक कुल 1,33,326 श्रद्धालु सुलतानगंज से जल लेकर देवघर के लिए रवाना हुए।

श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मेला क्षेत्र, गंगा घाटों तथा कांवरिया पथ पर प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की लगातार तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा शिविर, पेयजल, स्वच्छता, यातायात नियंत्रण तथा आपदा प्रबंधन की व्यापक व्यवस्था की गई है। विभिन्न सहायता केंद्रों के माध्यम से कांवरियों को आवश्यक जानकारी एवं सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।

जिला प्रशासन ने सभी कांवरियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का उपयोग करें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की आवश्यकता या आपात स्थिति में निकटतम सहायता केंद्र अथवा तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से संपर्क करें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: