5
(2)

भागलपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा गुरुवार को मालदा स्थित लक्ष्मण सेन स्टेडियम के बाहर तालाब किनारे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन मंडल के पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन (ईएनएचएम) विभाग द्वारा किया गया। मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारियों, रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का प्रतीक है। इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को अपनी माता के सम्मान में एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण के लिए प्रेरित करना है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हरित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण में भी योगदान सुनिश्चित हो सके।

पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने कहा कि वह जनभागीदारी आधारित पर्यावरणीय अभियानों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे भी मजबूत करता रहेगा तथा स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए लोगों की सहभागिता को निरंतर प्रोत्साहित करेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: