5
(2)

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। भागलपुर जिले के कहलगांव की होनहार बेटी अदिति अरोड़ा ने अपनी मधुर आवाज़ और अथक मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित म्यूज़िक ऑडिशन के पहले राउंड के लिए दिल्ली में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। अदिति, कहलगांव निवासी सुनील कुमार की पुत्री हैं।
बचपन से ही संगीत के प्रति गहरा लगाव रखने वाली अदिति ने वर्षों के नियमित अभ्यास, समर्पण और आत्मविश्वास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। पहले चरण में सफलता मिलने के बाद अब वह अगले राउंड की तैयारी में पूरी मेहनत से जुट गई हैं। उनका सपना अपनी गायकी के माध्यम से राष्ट्रीय मंच पर अलग पहचान बनाना है।
अदिति की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और पूरे कहलगांव में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अदिति की सफलता क्षेत्र की उन बेटियों और युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं
परिजनों ने विश्वास जताया कि अदिति आने वाले चरणों में भी शानदार प्रदर्शन कर कहलगांव और भागलपुर का नाम देशभर में रोशन करेंगी। वहीं क्षेत्र के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता यह साबित करती है कि प्रतिभा को यदि मेहनत का साथ मिले, तो छोटे शहरों से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: