5
(2)

@ घर तिरंगा अभियान में बच्चों, कलाकारों और प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया हिस्सा, तिलकामांझी चौक तक निकली रैली।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। बुधवार की सुबह भागलपुर की सड़कें सिर्फ लोगों की आवाजाही की गवाह नहीं बनीं, बल्कि तिरंगे के रंग में रंगी देशभक्ति की तस्वीर बन गईं। स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य रैली में हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे बच्चों, कलाकारों, शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने शहरवासियों को राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।

सुबह आठ बजे समाहरणालय परिसर से रैली की शुरुआत हुई। जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय के नेतृत्व में निकला कारवां तिरंगा लहराते हुए तिलकामांझी चौक स्थित तिलकामांझी की प्रतिमा तक पहुंचा। देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान के बीच रैली का उत्साह देखते ही बन रहा था। तिलकामांझी की प्रतिमा पर पहुंचने के बाद रैली वापस समाहरणालय परिसर लौटी, जहां इसका समापन हुआ।

रैली में विभिन्न सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक एवं कलाकार, किलकारी बिहार बाल भवन के कलाकार और विद्यार्थी तथा विभिन्न कला एवं शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े छात्र-छात्राओं की मौजूदगी ने आयोजन को जीवंत बना दिया। रैली में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों ने भी कदम से कदम मिलाया। तिरंगे के साथ निकले इस कारवां ने शहर में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया।
इस अवसर पर डीएम अलंकृता पांडेय ने कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और जिम्मेदारी की सामूहिक अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से विशेष रूप से युवा पीढ़ी को राष्ट्रध्वज के सम्मान, स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
तिरंगा रैली के साथ समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। ‘हर घर तिरंगा’ और स्वतंत्रता दिवस विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों और कल्पना के जरिए राष्ट्रप्रेम, स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे की गरिमा को कागज पर उकेरा। प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को उनके उत्साह और प्रतिभागिता के लिए 15 अगस्त को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और हर घर तिरंगा अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की। रैली और चित्रकला प्रतियोगिता ने भागलपुर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को देशभक्ति, कला और राष्ट्रीय एकता के रंगों से और गहरा

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: