


पूर्णिया। पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका की माताजी के निधन के उपरांत उनके पैतृक निवास पर आयोजित संपिंडन कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद के उपनेता (सत्तारूढ़ दल) एवं उत्तर बिहार भाजपा संयोजक प्रो. (डॉ.) राजेंद्र प्रसाद गुप्ता शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि विजय खेमका के परिवार से उनका पारिवारिक संबंध रहा है। ऐसे दुखद और कठिन समय में वे पूरी तरह परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि माता का स्नेह और आशीर्वाद परिवार के लिए हमेशा अमूल्य होता है। उनके निधन से उत्पन्न शोक को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।
प्रो. (डॉ.) राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवारजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें।
















