5
(1)

पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल सोमवार, 24 अगस्त 2026 को पूर्णिया जिले के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे। पूर्णिया के गुलाबबाग जीरो माइल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे और उत्साहपूर्वक नारे लगाकर मंत्री का अभिनंदन किया।

गुलाबबाग जीरो माइल पहुंचने पर भाजपा पूर्णिया जिला के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के स्वागत से कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा के कारण भारतीय जनता पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पूर्णिया और सीमांचल के विकास को लेकर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करना और विकास कार्यों को गति देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने तथा उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

भाजपा पूर्णिया जिला के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल का पूर्णिया आगमन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और ऊर्जा का अवसर है। उनके मार्गदर्शन से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मंत्री डॉ. जायसवाल का पूर्णिया से विशेष जुड़ाव रहा है। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।

मंत्री के स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: