


पूर्णिया। गुलाब बाग में आयोजित होने वाले 28वें महागणपति चतुर्थी महोत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार, 26 अगस्त 2026 को मेला ग्राउंड, गुलाब बाग में बैठक आयोजित की गई। बैठक शाम पांच बजे हुई, जिसमें महागणपति चतुर्थी महोत्सव की नई कमेटी के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व की कमेटी का ही पुनर्गठन किया गया। साथ ही कमेटी में कुछ नए सदस्यों को भी शामिल किया गया। नए सदस्यों में बलराम यादव, अरविंद पासवान, विष्णु प्रसाद साह, अमित शर्मा और आनंद साह शामिल हैं।

पुनर्गठित कमेटी में नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह को संरक्षक, जितेंद्र कुमार यादव को संयोजक तथा राजीव कुमार पासवान उर्फ पप्पू पासवान को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। अजय मांझी, मुन्ना सिंह, मुकेश जसवाल, सुनील शर्मा, किशोर पोद्दार, बबलू भगत, विजय राय, लखेन्दर साह और राकेश राय को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
महासचिव की जिम्मेदारी मुरारी झा को दी गई है। महासचिव के साथ अनिल शर्मा, मिथिलेश सिंह, मंटू गुप्ता, रवि यादव, चंदन महतो, संतोष सांवरिया, मुकेश भगत, विजय मांझी और पप्पू मंडल को भी जिम्मेदारी दी गई है। सचिव के रूप में अरुण गुप्ता, अंसार अहमद, मनु मंडल, अमन जैसवाल और उज्जवल गुप्ता को शामिल किया गया है। भारत भगत कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

मेला प्रभारी के रूप में संजय सिंह, दीपक पासवान, राधेश्याम भगत, धीरज, बपन बिहारी और विजय पोद्दार को जिम्मेदारी दी गई है। पूजा पंडाल प्रभारी की जिम्मेदारी दीपक पोद्दार, संजय चौधरी, बप्पा कर्मकार, संतोष जायसवाल, अजय गुप्ता, हर्ष भगत, चंदन महतो और पवन शाह को दी गई है।
कार्यक्रम प्रभारी के रूप में कन्हैया चौधरी, अमर महतो, छोटा बिहारी, संतोष सांवरिया, कन्हैया पासवान और चंदन महतो को जिम्मेदारी मिली है। स्वागत अध्यक्ष के रूप में राजेश कुमार झा और उपेंद्र शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दिलीप ठाकुर, रितेश जायसवाल, विश्वजीत वर्णवाल और महेंद्र ठाकुर को शामिल किया गया है।
सोशल मीडिया की जिम्मेदारी रवि गुप्ता, सूरज चौधरी, शिवम कुमार और शुभम सिंह को दी गई है। मीडिया प्रभारी राजेश कुमार झा तथा संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी जितेंद्र उरांव को सौंपी गई है।
बैठक में बताया गया कि गुलाब बाग में 28वां गणपति चतुर्थी महोत्सव 14 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। कमेटी के पुनर्गठन के बाद आगामी मेला और पूजा को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया और प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में पूजा समिति के संरक्षक नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह और संयोजक जितेंद्र कुमार यादव ने मेला आयोजन के दौरान व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि मेला से संबंधित कार्य मेला सदस्यों मुन्ना सिंह, राजेश कुमार झा और सुनील शर्मा के दिशा-निर्देश के अनुसार किया जाए, ताकि मेला में आने वाले दुकानदारों और श्रद्धालुओं सहित आम लोगों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
पूजा कमेटी के अध्यक्ष राजीव कुमार पासवान उर्फ पप्पू पासवान ने कहा कि इस वर्ष पिछले वर्षों की अपेक्षा महागणपति चतुर्थी महोत्सव का उद्घाटन समारोह, मेला और पूजा पंडाल का आकर्षण अधिक रहेगा। आयोजन को बेहतर और व्यवस्थित बनाने के लिए कमेटी के सदस्यों की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
गुलाब बाग में आयोजित होने वाले इस महोत्सव को लेकर कमेटी के पुनर्गठन के साथ ही आयोजन की तैयारियों को गति मिलने की उम्मीद है। 14 सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर तक चलने वाले 28वें महागणपति चतुर्थी महोत्सव में पूजा, मेला और विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर समिति की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
मीडिया प्रभारी सह स्वागत अध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि महोत्सव को लेकर समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग से आयोजन को सफल बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
संपर्क: राजेश कुमार झा — 8210597114, 9801263981
















