5
(2)

पूर्णिया । रक्षाबंधन के पावन अवसर पर किड्जी जॉनी किड्स एवं माउंट लिटेरा जी स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देश की सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं भावनात्मक वातावरण में मनाया।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने एसएसबी जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा एसएसबी के हेड सर के लिए तैयार की गई लगभग छह फीट लंबी हस्तनिर्मित राखी रही। बच्चों ने यह विशाल राखी भेंट करते हुए जवानों से देश एवं समाज की सुरक्षा का वचन भी लिया।

बच्चों ने जवानों को अपना भाई मानते हुए कहा कि देश की सीमाओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए वे जिस समर्पण, साहस एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाते हैं, वह सभी के लिए प्रेरणादायक है। जवानों ने भी बच्चों के स्नेह एवं सम्मान को प्रसन्नता के साथ स्वीकार किया।

कार्यक्रम के दौरान एसएसबी के सभी पदाधिकारियों ने बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया। उन्होंने बच्चों को मिठाई एवं चॉकलेट खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। जवानों और बच्चों के बीच हुआ यह भावनात्मक संवाद देशभक्ति, भाईचारे एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता का सुंदर संदेश दे गया।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर त्रिदीप के. आर. दास एवं प्रिंसिपल अम्बरीन खान सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में देशभक्ति, संस्कार, सम्मान एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने एसएसबी के सभी जवानों एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और सुरक्षित जीवन की कामना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: