


नवगछिया । बिहपुर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में टेम्पो के पीछे बैठकर जा रहे एक व्यक्ति का पैर जख्मी हो गया। घायल की पहचान मोहम्मद मांगन, पिता स्व. रमजानी, निवासी कटिहार के रूप में हुई है।
बताया गया कि मोहम्मद मांगन नारायणपुर में रहकर फेरी का काम करता है। हादसे में उसके पैर में चोट लगी, जिसके बाद उसका उपचार नवगछिया अनुमंडल अस्पताल मे कराया गया।
















