5
(2)

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। बाढ़ ने शहर और आसपास के इलाकों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। घर-बार छोड़कर राहत शिविरों में पहुंचे परिवारों के सामने अब रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की चुनौती है। ऐसे हालात में भागलपुर विधायक रोहित पांडे शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों और राहत शिविरों के बीच पहुंचे और पीड़ित परिवारों से सीधे संवाद किया।
टी.एन.बी. कॉलेजिएट, सराय चौक, चर्च फील्ड, सी.टी.एस. मैदान-1, मैदान-2 और महाशय ड्योढ़ी, चंपानगर समेत कई स्थानों पर विधायक ने लोगों से मुलाकात की। राहत शिविरों में शंकरपुर बिन टोली, मोहनपुर, बिन टोली, लालूचक नरगा, महाशय ड्योढ़ी, बैरिया और श्रीरामपुर समेत कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोग शरण लिए हुए हैं।
शिविरों में पहुंचते ही सबसे पहले सामने आई जरूरतों की तस्वीर। किसी ने भोजन की समस्या बताई तो किसी ने पीने के पानी की। स्वास्थ्य सुविधा, साफ-सफाई, आवागमन और जरूरी राहत सामग्री को लेकर भी लोगों ने अपनी परेशानियां विधायक के सामने रखीं। विधायक ने लोगों की बातें सुनीं और मौके पर ही उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने की पहल की।


बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक रोहित पांडे ने जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय और भागलपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी से दूरभाष पर बातचीत की। उन्होंने राहत शिविरों में रह रहे परिवारों की जरूरतों से अधिकारियों को अवगत कराया और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया। जिलाधिकारी की ओर से आश्वासन दिया गया कि अगले दो दिनों के भीतर बाढ़ प्रभावित लोगों की आवश्यकताओं और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी तत्परता से काम करेगा।
राहत शिविरों में मौजूद परिवारों के बीच विधायक ने भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वे अकेले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों को प्रभावित लोगों तक हर संभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दे रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: