5
(2)

जगतपुर के समीप वारदात, 5500 रुपये लूटकर फरार हुए दो बदमाश; घायल खलासी अस्पताल में भर्ती

नवगछिया। परवत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर के समीप विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर शुक्रवार को बेगूसराय से भागलपुर जा रही शिवरथ बस में हथियार के बल पर लूटपाट का मामला सामने आया है। बस को रोककर दो बदमाशों ने हथियार के बल पर खलासी से रुपये मांगे। विरोध करने पर बदमाशों ने खलासी के सिर पर पिस्टल के बट से वार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद उसके पास रखे 5500 रुपये लूटकर दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

घायल खलासी की पहचान बेगूसराय जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लाखो निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद जितेंद्र कुमार ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल खलासी को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।

सड़क किनारे खड़े युवकों ने हाथ देकर रुकवाई बस

बस चालक बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के लखमिनिया निवासी मु. अब्बास ने बताया कि बस शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे बेगूसराय से भागलपुर के लिए रवाना हुई थी। दोपहर करीब दो बजे जगतपुर के समीप सड़क किनारे खड़े दो युवकों ने हाथ देकर बस को रुकवाया। बस रुकते ही दोनों युवक उसमें सवार हो गए।

चालक के अनुसार, बस में चढ़ते ही दोनों युवकों ने हथियार निकालकर खलासी से रुपये की मांग शुरू कर दी। खलासी जितेंद्र कुमार ने रुपये देने का विरोध किया तो एक बदमाश ने पिस्टल के बट से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले में खलासी घायल हो गया।

इसके बाद बदमाशों ने खलासी के पास रखे 5500 रुपये छीन लिए और बस से उतरकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास के इलाके में जानकारी जुटा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: