5
(1)

पूर्णिया । शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रकाश टोयोटा, पूर्णिया डीलरशिप परिसर में समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके ज्ञान, मेहनत और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

समारोह में कोचैली, रामपुर, डगरूआ स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, जेएलएनएस प्लस टू स्कूल गुलाबबाग, एएमएस एकेडमी स्कूल बरसौनी तथा न्यू पूर्णिया पब्लिक स्कूल बरसौनी से शिक्षक एवं विद्यार्थी शामिल हुए। ग्रामीण क्षेत्रों से आए कई शिक्षकों के लिए यह अनुभव खास रहा। निजी ऑटोमोबाइल संस्थान में इस तरह शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित होते देख कई शिक्षक भावुक और अभिभूत नजर आए।

शिक्षक राष्ट्र की महत्वपूर्ण पूंजी : प्रदीप

न्यू पूर्णिया पब्लिक स्कूल, बरसौनी के शिक्षक प्रदीप ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र की महत्वपूर्ण संपत्ति हैं। एक शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी शिक्षा नहीं देता, बल्कि उन्हें बेहतर इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि प्रकाश टोयोटा की ओर से जिस सम्मान के साथ शिक्षकों को आमंत्रित किया गया, वह सभी शिक्षकों के लिए सुखद और यादगार अनुभव है।

जेएलएनएस प्लस टू स्कूल, गुलाबबाग के शिक्षक प्रीतम ने शिक्षक दिवस के महत्व पर विचार रखते हुए कहा कि यह दिन देशभर के शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए सभी शिक्षकों को नमन किया।

वहीं राजकीय मध्य विद्यालय, कोचैली की शिक्षिका आर्या भारती ने कहा कि हमारा इतिहास हमें निरंतर सीखने, ज्ञान बांटने और शांति का संदेश देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जीवन में उन शिक्षकों को कभी नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने आगे बढ़ने और सही दिशा चुनने की सीख दी।

विद्यार्थियों ने कविता और निबंध से जताया सम्मान

समारोह में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षक दिवस के अवसर पर कविता, निबंध एवं अपने विचार प्रस्तुत किए। अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और भावनाओं को व्यक्त किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने समारोह के माहौल को भावनात्मक और यादगार बना दिया।

शिक्षकों को सम्मानित होते देख भावुक हुए विजय प्रकाश

कार्यक्रम की परिकल्पना करने वाले प्रकाश टोयोटा के एमडी विजय प्रकाश ने शिक्षकों को अपने सामने सम्मानित होते देखकर अपने बचपन के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि बचपन से ही शिक्षकों ने उन्हें बेहतर नागरिक बनने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने की सीख दी। विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों को अपने संस्थान में सम्मानित करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। उनके योगदान का सम्मान करना केवल किसी संस्था की नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

समाज के बेहतर भविष्य के लिए प्रयास जारी रखेगा प्रकाश टोयोटा : रवि रंजन

प्रकाश टोयोटा के मार्केटिंग मैनेजर रवि रंजन ने कहा कि संस्था हमेशा समाज के बेहतर भविष्य के लिए किए जाने वाले प्रयासों में आगे रहने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि संस्था की संस्कृति रही है कि जो लोग अपना समय, ऊर्जा और जीवन समाज एवं राष्ट्र निर्माण में लगा रहे हैं, उनका सम्मान किया जाए।

उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की ऐसी शक्ति हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के आने वाली पीढ़ियों को तैयार करते हैं। विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति को उन्होंने संस्थान के लिए गर्व का विषय बताया। साथ ही सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सीईओ गौरव मार्टी ने दी शुभकामनाएं

प्रकाश टोयोटा के सीईओ गौरव मार्टी ने भी सभी शिक्षकों एवं विद्यालय प्रतिनिधिमंडलों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षकों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों का सम्मान वास्तव में समाज के भविष्य का सम्मान है।

समारोह को सफल बनाने में ब्रजेश कुमार, अमित आनंद, मीरा साहनी, आयुष राज, अनिल, नीरज सहित प्रकाश टोयोटा की पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समारोह के समापन पर प्रकाश टोयोटा परिवार की ओर से सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। संस्थान की ओर से कहा गया कि शिक्षकों का सम्मान केवल एक दिन की औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज को बेहतर दिशा देने वाले इन मार्गदर्शकों के प्रति निरंतर कृतज्ञता का भाव है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: