5
(2)

टीएनबी कॉलेजिएट मैदान स्थित राहत शिविर में पीड़ितों से मिले अधिकारी, सामुदायिक किचन व मेडिकल कैंप का लिया जायजा

भागलपुर। जिले में बाढ़ की स्थिति के बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को टीएनबी कॉलेजिएट मैदान में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। जिले के प्रभारी सचिव दीपक आनंद, जिलाधिकारी अलंकृता पांडे एवं एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने राहत शिविर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने राहत शिविर में संचालित सामुदायिक किचन का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ितों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों ने मेडिकल कैंप का निरीक्षण कर बाढ़ पीड़ितों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाइयों एवं उपचार व्यवस्था की जानकारी ली।

प्रभारी सचिव दीपक आनंद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत शिविर में रह रहे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। भोजन, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधा समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने बताया कि जिले में संचालित बाढ़ राहत शिविरों में पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचन, शौचालय एवं मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई गई है। लोगों के लिए आवश्यक दवाइयों के साथ-साथ मवेशियों के उपचार के लिए भी दवाइयों की व्यवस्था की गई है।

अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में सुरक्षित एवं आवश्यक सुविधाओं के साथ रखना है। शिविरों में उपलब्ध व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: