5
(2)

12 दिन बाद शुरू हुआ परिचालन, रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों को मिली राहत

मुरलीधर झा

नवगछिया के गोपालपुर में गंगा नदी का जलस्तर घटने के बाद तिनटंगा करारी जहाज घाट से कहलगांव के बीच बंद फेरी सेवा फिर से शुरू हो गई है। करीब 12 दिनों से बंद जलमार्ग सेवा बहाल होने से आसपास के गांवों के ग्रामीणों, व्यापारियों और रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों को राहत मिली है। फेरी जहाज का परिचालन अब निर्धारित समय के अनुसार किया जा रहा है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

पिछले दिनों गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही थी। नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण तिनटंगा करारी घाट पर जहाज लगाने और यात्रियों के उतरने-चढ़ने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची थी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फेरी सेवा का परिचालन बंद कर दिया गया था।

फेरी सेवा बंद होने के कारण आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, क्षतिग्रस्त विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज के कारण भी लोगों की परेशानी बढ़ी हुई थी। ऐसे में तिनटंगा करारी से कहलगांव के बीच जलमार्ग सेवा बंद होने से यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ रही थी।

फेरी सेवा के जहाज कर्मी दिलीप कुमार झा ने बताया कि गंगा का जलस्तर सामान्य होने के बाद परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया है। अब यात्री तिनटंगा करारी से कहलगांव तक जलमार्ग के माध्यम से आवागमन कर सकेंगे। इससे उन्हें भागलपुर होकर सड़क मार्ग से लंबा चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और कम समय में यात्रा पूरी हो सकेगी।

फेरी सेवा बहाल होने से आसपास के गांवों के ग्रामीणों के साथ व्यापारियों और नियमित रूप से आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिली है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: