5
(2)

इलाज के लिए भागलपुर आए थे गंगाधर कापरी, 9 सितंबर की रात से नहीं मिला कोई सुराग

भागलपुर। मायागंज अस्पताल के पास से 45 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता व्यक्ति की पहचान देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बरसडीहा गांव निवासी गंगाधर कापरी के रूप में हुई है। उनके लापता होने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर बरारी थाना में आवेदन देकर तलाश की गुहार लगाई है।

लापता व्यक्ति की बहन सोनी देवी ने बरारी थाना में दिए आवेदन में बताया है कि गंगाधर कापरी की उम्र करीब 45 वर्ष है। वह इलाज के सिलसिले में भागलपुर आए थे। परिजनों के अनुसार, उनका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है।

आवेदन के मुताबिक, 9 सितंबर 2026 की रात मायागंज अस्पताल के आसपास से गंगाधर कापरी अचानक लापता हो गए। उनके लापता होने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों के अलावा अस्पताल और आसपास के इलाकों में उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

काफी खोजबीन के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने बरारी थाना में आवेदन देकर पुलिस से गंगाधर कापरी की तलाश कर उन्हें सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस से आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने और आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: