5
(2)

@ चार दिनों तक 11 से अधिक खेलों में छात्रों ने दिखाया दमखम, चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे भागीदारी।

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। खेल भवन में बुधवार को जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का समापन हुआ। चार दिनों तक चली प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सफल खिलाड़ियों और विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।


वॉलीबॉल: अंडर-19 बालक वर्ग में श्रीराम कृष्ण विद्या मंदिर, गांधीनिकुंज ने उच्च विद्यालय, लत्तीपुर गौरीपुर को 2-0 से हराकर खिताब जीता।
कुश्ती: विभिन्न आयु और भार वर्गों में आदित्य कुमार, अंशु कुमार, शुभम कुमार, अमन कुमार, रजनीश कुमार, पीयूष राज, अंकुश कुमार यादव, प्रियांशु कुमार, पीयूष कुमार, अंकित तांती, युवराज और अभिजीत सिंह सहित खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
टेबल टेनिस: अंडर-14 में पीयूष और अंडर-17 में दिव्यांश विजेता रहे।
तलवारबाजी: अंडर-19 बालिका में अर्शी आनंद तथा बालक वर्ग में ईशान कुमार प्रथम रहे।
हैंडबॉल: अंडर-17 बालक में डीएवी मथुरापुर, अंडर-14 बालक में सेंट जोसेफ स्कूल, कहलगांव, अंडर-17 बालिका में होली फैमिली स्कूल और अंडर-14 बालिका में गणपत सिंह उच्च विद्यालय, कहलगांव विजेता रहे।
साइक्लिंग: अंडर-14 में खुशी कुमारी और अभिलेख कुमार, अंडर-17 में रुचि कुमारी और देव कुमार, जबकि अंडर-19 में सिंटू कुमार और पल्लवी कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कबड्डी: अंडर-14 में आरएचएमटीबी बरारी, अंडर-17 में उच्च विद्यालय रन्नूचक और अंडर-19 में होली फैमिली स्कूल विजेता रहा। अंडर-19 का फाइनल महज एक अंक के अंतर से तय हुआ।
जिला खेल पदाधिकारी मो. शमीम अंसारी ने खिलाड़ियों, विद्यालयों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: