5
(2)

@ रोमांचक मुकाबलों के बाद तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर।

तीन दिनों तक कबड्डी के मैदान पर चले जोरदार मुकाबलों के बाद रविवार को तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हो गया। पुरुष वर्ग में TNB कॉलेज, भागलपुर ने बाजी मारी, जबकि महिला वर्ग की ट्रॉफी मेजबान एसएसवी कॉलेज, कहलगांव के नाम रही।

2 अक्टूबर से एसएसवी कॉलेज, कहलगांव में शुरू हुई प्रतियोगिता के अंतिम दिन दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। पुरुष वर्ग के खिताबी मुकाबले में TNB कॉलेज ने मेजबान एसएसवी कॉलेज को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं महिला वर्ग में एसएसवी कॉलेज ने एसएम कॉलेज, भागलपुर को शिकस्त देकर घरेलू मैदान पर खिताब जीत लिया।

पुरुषों में जीबी कॉलेज, महिलाओं में बीएन कॉलेज तीसरे स्थान पर

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में जीबी कॉलेज, नवगछिया तीसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में बीएन कॉलेज, भागलपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

फाइनल के बाद विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को अतिथियों ने ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

मैदान पर चमके ये खिलाड़ी

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

प्रतियोगिता में शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष पुरस्कार दिए गए। महिला वर्ग में एसएम कॉलेज की आइसा खातून को बेस्ट डिफेंडर और एसएसवी कॉलेज की निधि कुमारी को बेस्ट रेडर चुना गया।

पुरुष वर्ग में TNB कॉलेज के जय जय राम कुमार बेस्ट डिफेंडर और TNB कॉलेज के गौरव कुमार बेस्ट रेडर बने।

विश्वविद्यालय टीम के लिए भी हुआ ट्रायल

प्रतियोगिता के समापन के साथ ही विश्वविद्यालय की टीम के गठन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। पुरुष और महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ियों का सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किया गया।

समापन समारोह में विश्वविद्यालय क्रीड़ा सचिव डॉ. संजय कुमार जायसवाल ने कुलपति का संदेश साझा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में खेलों के विकास, खिलाड़ियों की सुविधाओं और वित्तीय संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) पोर्टल पर अनिवार्य पंजीकरण कराने का निर्देश दिया।

खेल भावना के साथ हुआ समापन

प्रतियोगिता के दौरान राहुल कुमार, प्रशांत राज, राजेश कुमार, मणि भूषण शर्मा, दिलीप कुमार, रमण कुमार, रविकांत रंजन, सन्नी कुमार, सुभाष कुमार, पंकज कुमार, दीपक कुमार, उत्तम कुमार, दिनेश मंडल और अतुल कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. नमन कुमार, डॉ. सरफराज सिद्दीकी और जयंत कुमार मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे। आयोजन को सफल बनाने में पीटीआई संजय यादव, क्रीड़ा अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार चौधरी, प्रधान सहायक रमेश कुमार ठाकुर और कुमार निखिल का योगदान रहा।

मंच संचालन डॉ. नमन कुमार ने किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: