5
(1)

घायलों को अस्पताल में कराया गया इलाज, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के बहतरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मारपीट के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पहले पक्ष से रंजीत कुमार (35), पिता सुखराम साह, विष्णु कुमार (12), आरती कुमारी (14), पूजा देवी और मुन्नी देवी घायल हुई हैं। वहीं दूसरे पक्ष से प्रीतम कुमार (24), पिता उपेंद्र साह, करिश्मा देवी (25), गुड्डी देवी (48), मनीषा देवी, रानी देवी (20) और मुकेश साह घायल बताए गए हैं। सभी घायल बहतरा गांव के निवासी हैं।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

बताया गया कि किसी आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के लोगों के बीच हुई मारपीट में कई महिला और पुरुष घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है। विवाद के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस दोनों पक्षों से प्राप्त जानकारी और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। गांव में स्थिति पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: