
‘
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। आगामी कार्यक्रम ‘फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद’ की तैयारियों को लेकर रविवार, 25 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे जिला जदयू कार्यालय, भागलपुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता करेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जदयू के जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने बताया कि बैठक में आगामी कार्यक्रम की तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय और कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बैठक में भागलपुर जिले के जदयू सांसद, पूर्व सांसद, विधान पार्षद एवं पूर्व विधान पार्षद, विधायक एवं पूर्व विधायक सहित पार्टी के मूल संगठन और विभिन्न प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी तथा वरिष्ठ साथी शामिल होंगे।
जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ साथियों से बैठक में समय पर उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने सभी से अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा करने तथा आगामी ‘फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।जदयू जिला नेतृत्व ने बैठक को आगामी कार्यक्रम की तैयारियों और संगठनात्मक समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया है।
















