5
(2)

रमेश चंद्र मिश्रा मेमोरियल तृतीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 12 जिलों के लगभग 150 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, 3 नवंबर तक विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल में होंगे मुकाबले

पूर्णिया। बिहार में टेबल टेनिस खेल को बढ़ावा देने और उभरती खेल प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्णिया में रमेश चंद्र मिश्रा मेमोरियल तृतीय बिहार राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया जाएगा। पूर्णिया जिला टेबल टेनिस संघ और विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, परोरा के संयुक्त तत्वावधान में प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक विद्यालय परिसर में आयोजित होगी।

प्रतियोगिता में बिहार के 12 जिलों के लगभग 150 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें पटना, गया जी, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, अररिया, कटिहार, समस्तीपुर, मधेपुरा और सहरसा के खिलाड़ी शामिल होंगे। राज्य स्तरीय रैंकिंग प्रतियोगिता होने के कारण खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

अनुभवी अधिकारियों के जिम्मे प्रतियोगिता का संचालन

प्रतियोगिता के निदेशक स्वरूप कुमार दास होंगे। वे आयोजन की योजना, प्रबंधन और संपूर्ण संचालन की निगरानी करेंगे। साथ ही खिलाड़ियों, तकनीकी अधिकारियों और संबंधित टीमों के बीच समन्वय सुनिश्चित करेंगे।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अतनु चटर्जी होंगे। उनके साथ विभिन्न जिलों से आए अनुभवी निर्णायक मुकाबलों का निष्पक्ष और निर्धारित नियमों के अनुसार संचालन करेंगे।

आयोजन के संरक्षक डॉ. राजन आनंद और प्रदीप मित्रुका हैं। पूर्णिया जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष तुहिन घोषाल और सचिव इंजीनियर अक्षय भी आयोजन की तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। विद्या विहार समूह के अध्यक्ष इंजीनियर राजेश चंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

खिलाड़ियों और तकनीकी अधिकारियों के लिए की जा रही व्यवस्था

प्रतियोगिता को लेकर विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। खिलाड़ियों, निर्णायकों और तकनीकी अधिकारियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि प्रतियोगिता का संचालन सुचारु रूप से हो सके।

स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा सीखने का अवसर

आयोजकों का मानना है कि इस प्रतियोगिता से पूर्णिया के स्थानीय खिलाड़ियों को राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ खेलने और अपनी क्षमता परखने का अवसर मिलेगा। इससे जिले में टेबल टेनिस के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ेगी और नई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

चार दिनों तक चलने वाली यह प्रतियोगिता पूर्णिया में खेल संस्कृति को मजबूत करने और बिहार के टेबल टेनिस खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकती है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: