5
(1)

पहले चापाकल, सौर ऊर्जा की बैटरी और बाजा की भी हो चुकी है चोरी; लगातार घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता, मंदिर समिति ने थाने में दिया आवेदन

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया बाजार गांव में तिनटंगा करारी से नवगछिया जाने वाली पक्की सड़क के किनारे स्थित सार्वजनिक हनुमान मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने देर रात मंदिर से पीतल की घंटी चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए और अपने स्तर से मामले की छानबीन की। इसके बाद मंदिर के सचिव राज बिहारी सिंह ने चोरी की घटना को लेकर गोपालपुर थाने में लिखित आवेदन दिया है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

आवेदन में चोरी गई पीतल की घंटी की कीमत करीब 17 हजार रुपये बताई गई है। घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले का जल्द खुलासा करने और चोरी गई घंटी बरामद करने की मांग की है।

पहले भी मंदिर परिसर से चोरी हो चुके हैं कई सामान

मंदिर के उपाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि सार्वजनिक हनुमान मंदिर में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी मंदिर परिसर से चापाकल, बाजा और सौर ऊर्जा की बैटरी सहित कई सामान चोरी हो चुके हैं। अब पीतल की घंटी चोरी होने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल पर बार-बार चोरी की घटनाएं होना गंभीर चिंता का विषय है। मंदिर सार्वजनिक होने के कारण यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में मंदिर की संपत्ति की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं।

सैकड़ों ग्रामीण जुटे, पुलिस से कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हुए। ग्रामीणों ने आपस में चर्चा कर अपने स्तर से चोरी की घटना के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। इसके बाद मंदिर समिति की ओर से थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई।

आवेदन पर पंचायत प्रतिनिधि मुकेश सिंह, मुखिया राघवेंद्र मंडल, सरपंच राजा राम मिस्त्री, विपिन कुमार, संतोष कुमार, संजीव कुमार, कुंदन कुमार, जितेंद्र कुमार और बंटी कुमार सहित अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मंदिर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं की जांच कर दोषियों की पहचान की जाए। साथ ही चोरी गई पीतल की घंटी बरामद कर आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।

आवेदन के आधार पर होगी कार्रवाई : थानाध्यक्ष

गोपालपुर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रविशंकर सिंह ने बताया कि मंदिर से घंटी चोरी होने के मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आलोक में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लगातार चोरी की घटनाओं के कारण ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। अब ग्रामीणों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है। लोगों को उम्मीद है कि मामले की जांच कर चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: