5
(1)

मंच, बेकाबू हुई भीड़ तो पुलिस ने संभाला मोर्चा

@ प्रशासन की अनुमति और सुरक्षा इंतजामों के बिना आयोजित हुआ कार्यक्रम, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने किया हल्के बल का प्रयोग; आयोजकों पर प्राथमिकी की तैयारी।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर।शहर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में शनिवार की शाम भोजपुरी और मगही कलाकारों का कार्यक्रम उस वक्त अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया, जब अपने चहेते कलाकारों को देखने और सुनने के लिए उमड़ी भीड़ बेकाबू होने लगी। देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थिति भगदड़ जैसी हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्के पुलिस बल का इस्तेमाल करना पड़ा।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

कार्यक्रम में भोजपुरी-मगही कलाकार रोशन रोही और डिंपल सिंह की प्रस्तुति को लेकर बड़ी संख्या में लोग सैंडिस कंपाउंड पहुंचे थे। लेकिन भीड़ के अनुपात में सुरक्षा और प्रबंधन के इंतजाम नाकाफी साबित हुए। पुलिस को लोगों को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान मैदान में काफी देर तक अफरा-तफरी बनी रही।

घटना के बाद भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में आयोजन की गंभीर खामियों का खुलासा किया गया है। पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को सैंडिस कंपाउंड में प्रसिद्ध गायक का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, लेकिन इसके लिए पुलिस प्रशासन से पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। यहां तक कि आयोजन की पूर्व सूचना भी पुलिस को नहीं दी गई थी। पुलिस का कहना है कि आयोजकों ने संभावित भीड़ का आकलन नहीं किया और न ही भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए। इसी लापरवाही के कारण कार्यक्रम स्थल पर अत्यधिक भीड़ जमा हो गई और विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गई।

आयोजकों पर प्राथमिकी की कार्रवाई

पुलिस प्रशासन के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आम नागरिकों को सुरक्षित तरीके से मैदान से बाहर निकाला। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यकतानुसार हल्के पुलिस बल का प्रयोग किया गया। अब पुलिस बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करने, सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने और विधि-व्यवस्था बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
भागलपुर पुलिस ने आम लोगों और आयोजकों से अपील की है कि किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन से पहले सक्षम प्राधिकार से अनुमति लें और सुरक्षा तथा भीड़ प्रबंधन के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: